News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पच्चीस हजार का ईनामिया अभियुक्त एक किलो से अधिक अवैध चरस के साथ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 11, 2022  |  4:46 PM

1,896 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पच्चीस हजार का ईनामिया अभियुक्त एक किलो से अधिक अवैध चरस के साथ गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने गो बध अधिनियम के मुकदमे में वांछित चल रहे पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार घोषित अभियुक्त को उस समय दबोचने में कामयाब हुई है जब वह अवैध रूप से एक किलो दो सौ ग्राम चरस के साथ मोटरसाइकिल से बिहार के तरफ जाने के फिराक में जुटा था।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के कुशल पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार राय को जरिए मुखबिर यह सूचना मिली की एक व्यक्ति जिसको पुलिस को काफी समय से तलाश है वह बिना नंबर के मोटरसाइकिल से लतावा बाजार में बिहार जाने के लिए किसी की प्रतिक्षा कर रहा है।

सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अश्वनी कुमार राय हमराह निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव चौकी प्रभारी समउर बाजार , उप निरीक्षक दयाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल उमेश यादव, आरक्षी अमित चौधरी, मानेवंद्र चंद्र, राजन चौहान ,क्षेत्राधिकारी आरक्षी चालक गुलाम अफजल,क्षेत्राधिकारी हमराह दिव्यमान यादव को साथ लेकर राष्ट्रीय राज मार्ग टड़वा मोड़ के पास नाकाबंदी कर उस व्यक्ति की आने की प्रतिक्षा करने लगी।
तबतक गोवध निवारण अधिनियम 11 पशु क्रूरता से सम्बन्धित पच्चीस हजार रुपये का ईनामिया अभियुक्त आते दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने रोक कर सघन चेकिंग किया तो उसके पास से एक किलो दो सौ ग्राम अवैध चरस को बिना नम्बर की स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल से परिवहन करते समय दबोच लिया गया। अभियुक्त की पहचान नौसाद पुत्र अजीमुल्लाह निवासी लतवामुरलीधर थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ। जिसको गिरफ्तार कर स्थानीय थाने में एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रेस वार्ता में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया की पकड़ा गया अभियुक्त शातिर गो तस्कर है, जो गो बध अधिनियम के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था, जिसको पुलिस की तलाश थी, गिरफ्तारी के लिए मुकमी पुलिस अपना मुखबिर लगाई हुई थी जिसके क्रम में मंगलवार को इसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking