News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित दो अभियुक्त मय आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 30, 2021  |  3:44 PM

990 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित दो अभियुक्त मय आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • साले और बहनोई ने मिल कर किया था घटना

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । जटहा बाजार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे के वांछित दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दे, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ए0पी0 सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के संदीप वर्मा के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जटहांबाजार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम पखनहाँ के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त सद्दाम सिद्दीकी पुत्र विस्मिल्लाह साकिन वार्ड नं0 11 कस्बा खड्डा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर, अजीज पुत्र कमरूद्दीन साकिन मुन्डेरा थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर को मय आलाकत्ल एक अदद चाकू के साथ दबोचने में कामयाबी पायी।

स्मरण हो की इसी सप्ताह थाना क्षेत्र में एक महिला खून से लथपथ चैराहे पर मिली थी, जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने मुकामी पुलिस को दिया, सूचना पर त्वरित कार्यवाई करते हुए थानाध्यक्ष नन्दा प्रसाद ने उक्त महिला को जिला अस्पताल भेजवाया, जहाँ से डॉक्टरों की टीम ने उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा था, जहा उसका इलाज अब भी चल रहा है।

पुलिसिया पूछताछ मेंअभियुक्त सद्दाम सिद्दीकी ने बताया कि मेरी शादी 8-9 वर्ष पूर्व जरीना जो मुण्डेरा थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर के साथ हुआ था। करीब दो वर्ष से रेहाना पुत्री मैनुद्दीन अंसारी निवासी पिपरपाती थाना निचलौल जनपद महाराजगंज के सम्पर्क में आ गई और अपने परिवार से चोरी छिपे विरोध होने के डर से रेहाना को लेकर अभियुक्त सद्दाम उपरोक्त इधर -उधर रहने लगा। अभियुक्त सद्दाम के परिवार वालों को जानकारी होने पर परिवार के लोग विरोध करने लगें। जिससे परेशान होकर अपने साले अजीज को साथ लेकर रेहाना को जान से खत्म करने के लिए सुगौली पखनहाँ नहर पटरी के पास सुनसान जगह पर ले जाकर अजीज के सहयोग से रेहाना के दुपट्टे से गला कसकर गिरा दिया औऱ गला चाकू से हत्या करने की नियत से रेत दिया और मरा समझ कर फेंककर भाग गये।

जरिये मुखबीर सूचना पर थानाध्यक्ष जटहा बाजार नन्दा प्रसाद,उ0नि0 रनवीर सिंह हे0का0 महेन्द्र यादव,का0 उपेन्द्र यादव,का0 प्रेमनरायन यादव,का0 राकेश कुमार थाना जटहांबाजार जनपद कुशीनगर की टीम ने दोनों अभियुक्तो को उस समय दबोचने में कामयाब हुये ,जब वह बाहर जाने के लिये वाहन के प्रतीक्षा में खड़े थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking