News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: कार व बाइक में जबरजस्त भीडंत से दो की मौत, एक रेफर!

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 22, 2022  |  10:47 PM

1,737 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: कार व बाइक में जबरजस्त भीडंत से दो की मौत, एक रेफर!
  • कार व बाइक सड़क किनारे गढ्डे में पलटी
  • खड्डा पुलिस मौके पर पहुंच सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल
  • अग्निशमन व दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा-पड़रौना मार्ग मठियां नहर के समीप क्रेशर के पास पुलिया के नजदीक तेज रफ्तार कार व बाइक की जबरजस्त भीडंत में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी जबकि तीसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में कार व बाइक सड़क किनारे गढ्डे में पलट गयी। गढ्डे के पानी से दो लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो लोगों को पानी से बाहर निकाला और एक घायल सड़क पर पड़ा झटपटा रहा था जिन्हें स्थानीय पुलिस व एम्बुलेंस के सहयोग से सीएचसी भिजवाया गया। जहां डाक्टर ने दो लोगों को मृत्यु घोषित कर दिया जबकि एक गम्भीर रुप से घायल व्यक्ति को इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जेसीबी की मदद से गढ्डे से कार को निकाला जा रहा है।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

मंगलवार को देर शाम लगभग 8 बजे के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर चुनाव प्रचार से खड्डा कस्वे के वार्ड संख्या 1अम्बेडकर नगर निवासी राजेश पुत्र रामनरायन 35 वर्ष, पप्पू पुत्र केशव 30 वर्ष व रामप्रवेश पुत्र नन्दलाल मठियां की ओर से खड्डा की तरफ अपने घर जा रहे थे कि खड्डा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार से जोरदार भीडंत हो गयी। दुर्घटना में बाइक व कार दोनों काफी दूर खिसटते हुए सड़क किनारे पानी भरे गढ्डे में पलट गयी। बाइक सवार पप्पू व रामप्रवेश को घटना के तत्काल पहुंचे पीआरबी के चालक धर्मेंद्र यादव व कां. विमल कुमार ग्रामीणों के सहयोग से पानी से बाहर निकाला। पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना देकर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक खड्डा धनवीर सिंह मौके पर पहुंच घायलों के साथ सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने पप्पू व रामप्रवेश को मृत्यु घोषित करते हुए गम्भीर रूप से घायल राजेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कार सवार का काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चल पा रहा है। जेसीबी की मदद से कार व बाइक को गढ्डे से निकलवाया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking