News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन गम्भीर रूप से घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 5, 2022  |  12:17 PM

950 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन गम्भीर रूप से घायल
  • घायल पिता करवन को कम्बल आदि देने जा रहे बेटा पूर्णमासी भी सड़क दुर्घटना का हुआ शिकार, मेडिकल रेफर

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारीपट्टी चौराहे व लखुआं के बीच मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर पर हुए दो बाइक की जबरदस्त भीडंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गम्भीर घायलों का इलाज जारी है। मौत की खबर आते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ लखुई गांव के डढहवा टोला निवासी छोटेलाल पुत्र बृझन 50 वर्ष और करवन पुत्र महंगू 47 वर्ष खड्डा बाजार से शुक्रवार की देर शाम काम करके घर लौट रहे थे इसी दौरान एक ही बाइक पर बैठकर बंजारी पट्टी की ओर गए खड्डा कस्वे के शास्त्री नगर निवासी रहीश अंसारी 45 वर्ष, सत्येन्द्र 20 वर्ष एवम् जखिनीया निवासी विकाऊ राजभर की मोटरसाइकिल से जबरदस्त भीडंत हो गई जिससे पांचों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी तुर्कहां भेजवाया जहां गम्भीर स्थिति देख डाक्टर ने छोटेलाल, करवन एवं रहीश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पर हालत में सुधार नहीं होते देख चिकित्सक ने छोटेलाल व करवन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। जिला चिकित्सालय पर कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। वहीं लखुआ लखुई गांव में मौत की खबर मिलते ही सन्नाटा पसरा है वहीं परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

मृतक करबन का लड़का भी दुर्घटना में घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

पिता के सड़क दुर्घटना में शुक्रवार की देर शाम घायल होने के बाद करबन का लड़का पूर्णमासी 25 वर्ष घायल पिता के लिए कम्बल, कपड़ा आदि लेकर जिला अस्पताल गया था, देर रात लौटते वक्त खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली के आस-पास बाइक के एक्सीडेंट में उसका पैर फैक्चर हो गया जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दो घटनाओं को लेकर घर वालों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…

ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…

फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking