अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय)।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कप्तानगंज पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित जगदीशपुर चौराहे पर गुरुवार की सुबह करीब 5.30 बजे एक टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई जिससे दो विद्युत खंभा ध्वस्त हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मैजिक पर सवार प्रीति,रिया,ओमप्रकाश,सरिता, तरूण ड्राइवर समेत आदि लोगों को हल्की चोट आई ये सभी लोग आर्केस्टा के कलाकार हैं।ये सभी लोग अपना कार्यक्रम करके अपने गंत्तव्य स्थान गोरखपुर के पतरा लौट रहे थे की रास्ते में जगदीशपुर चौराहे पर पवन यादव के घर के पास मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े विद्युत खम्भे से टकरा गई।विद्युत खंभा टूटने से चौराहे पर हाहाकार मच गया।घटना की सूचना पर अहिरौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। तथा जिनको हल्की चोट आई थी उनका इलाज कराया।सुबह का समय होने के कारण कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…
हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…
कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…