News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: एक गाँव के दो पक्ष एक दूसरे पर लगा रहे गम्भीर आरोप,जाच में जुटी पुलिस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 17, 2022  |  8:07 PM

674 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: एक गाँव के दो पक्ष एक दूसरे पर लगा रहे गम्भीर आरोप,जाच में जुटी पुलिस

पडरौना/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिठहा माफी निवासनी एक अनसूचित जाति की महिला ने गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगो पर उसके घर के सामने जबरन इंटरलॉकिंग कराने तथा मना करने पर जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए लज्जा भंग करने का प्रयास कर, मारने पीटने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौप न्याय की गुहार लगाई है।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

उक्त गांव निवासिनी महिला माधुरी देवी पत्नी गोपाल गोंड़ ने थानाध्यक्ष को अपने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि गांव के ही कुछ दबंग लोग बीते 14 जनवरी को मेरे दरवाजे के सामने जबरन इंटरलॉकिंग करा रहे थे जब मैंने इसका विरोध किया तो उक्त दबंग मुझे जातिसूचक शव्दों का प्रयोग करते हुए गली देने लगे और धमकी देते हुए मेरे साथ मारपीट करने लगे तथा लज्जा भंग करने का प्रयास किये उनसे बचने के लिए मैं घर मे छुपी तो उक्त सभी घर मे भी घुसकर मुझे मारने लगे सोर सुन कर मेरे पति भी मौके पर पहुचे तो उक्त लोग उनके साथ भी मारपीट किये।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष गिरिजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामला गाँव में हो रही इंटरलॉकिंग से जुड़ा है।दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है जांचोपरांत उचित कार्यवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking