News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: यूक्रेन से अपने घर सकुशल पहुंचे दो छात्र, परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 4, 2022  |  8:36 PM

932 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: यूक्रेन से अपने घर सकुशल पहुंचे दो छात्र, परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत के दो युवक यूक्रेन से शुक्रवार को घर पहुंचे तो परिजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। शुभचिंतकों का मिलने के लिए तांता लगा रहा। युवकों ने कहा कि यूक्रेन की हालत बहुत खराब है, उन्होंने भारत सरकार की प्रशंसा की।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

खड्डा नगर के वार्ड नंबर 5 निवासी श्याम सुंदर वर्मा के पुत्र अखिल कुमार वर्मा और वार्ड नंबर 1 निवासी किशोर पाल के पुत्र मोहन पाल दोनों यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। अचानक युद्ध शुरू होने के बाद वह अपने निजी खर्चे से रोमानिया बॉर्डर तक पहुंचे और किसी तरह बॉर्डर पार कर रोमानिया के आश्रय स्थल पर पहुंचे, जहां भारत के प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी भोजन आदि की चिंता की और उन्हें हवाई जहाज से स्वदेश भेजा। अखिल व मोहन शुक्रवार को घर पहुंचे तो परिजनों ने उनका स्वागत किया और भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर सरकार ने चिंता नहीं की होती तो बच्चे घर नहीं आ पाते। खड्डा के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीलेश मिश्रा ने दोनों बच्चों के घर पहुंचने पर सरकार के ऑपरेशन गंगा की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है वहीं परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तीन गिरफ्तार; अन्य की तलाश में दबिश
पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तीन गिरफ्तार; अन्य की तलाश में दबिश

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप…

खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking