News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दो युवकों पर नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 27, 2023  |  8:48 PM

165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दो युवकों पर नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

 रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र की एक महिला ने दो युवकों पर अपनी तेरह वर्षीय नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगायी है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

 प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र की निवासिनी एक महिला ने लिखित में पुलिस को जानकारी दी है कि मेरी 13 वर्षीय पुत्री गांव के उच्च विद्यालय में पढ़ने गई थी। अपराह्न  2 बजे के लगभग घर वापसी के दौरान बगल के गांव के दो युवक मेरी नाबालिक पुत्री को सड़क से उठाकर शमशान घाट के पश्चिम गन्ने के खेत में लेकर चले गए और मुंह दबाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करना चाहा कि मेरी पुत्री की चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय राहगीर मौके पर पहुंच गये और दोनों युवक मौके से फरार हो गये। छात्रा कि मां ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने हेतु थाने में तहरीर दे दी है।घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस सक्रिय नजर आयी।

इस विषय में क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप कुमार वर्मा ने बताया की पीड़िता के परिजनों के तहरीर पर छेड़ छाड़ के साथ पास्को एक्ट में अभियोग पंजीकृत करने की प्रक्रिया की जा रही है। वही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking