News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मूर्ति विसर्जन के दौरान हाई टेंशन करंट की चपेट में आने से दो युवक गंभीर, रेफर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 25, 2023  |  5:33 PM

43 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मूर्ति विसर्जन के दौरान हाई टेंशन करंट की चपेट में आने से दो युवक गंभीर, रेफर WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। बुधवार की शाम को हाटा नगर पालिका क्षेत्र के पिपरा कपूर चौराहा पर मूर्ती विसर्जन की तैयारी के दौरान दो भाई हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गए। इस घटना में दोनों जख्मी हो गए। आनन फानन में दोनों को हाटा सीएचसी पहुंचाया गया जहां से डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम हीरालाल ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

पिपरा कपूर चौराहे पर स्थापित माँ दूर्गा की प्रतिमा का बुधवार को विसर्जन होना था। आयोजन समिति की ओर से मूर्ती को ट्राली पर लादा जा रहा था। जिस जगह पर मृर्ति को ट्राली पर रखा जा रहा था।उसके उपर हाईटेंशन लाईन गुजरी हुई है। इसी मुहल्ले के रहने वाले 30 वर्षीय बैजनाथ और उनका छोटा भाई 24 वर्षीय अमरनाथ ट्राली पर मूर्ती को रखने में सहयोग कर रहे थे। उसी दौरान अचानक से मूर्ती उपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाईन से सट गई। जिससे वहा मौजूद बैजनाथ और अमरनाथ करंट की चपेट में आ गए। इस घटना में ये दोनों भाई झुलस कर जख्मी हो गए।

घटना के बाद वहा मौजूद लोग इन दोनों युवकों को लेकर हाटा सीएचसी पहुंचे जहां दोनों का प्राथमिक उपचार हुआ और डॉक्टर ने हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking