News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अनियंत्रित बाईक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Aug 26, 2023  |  7:43 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अनियंत्रित बाईक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली में नेहरू इंटर कालेज के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाटा की तरफ से आ रहे बाइक केअनियंत्रित हो जाने के कारण बाइक पर सवार दो लोग डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। जिसमे बाइक सवार की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली लाया गया। जिसे डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची सुकरौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

बताते चलें कि हाटा की तरफ से अपनी पत्नी के लिए दवा लेकर आ रहे रामू प्रसाद पुत्र डगरू (25 वर्ष) ग्राम सभा विजयीकाफ जिला कुशीनगर की बाइक अनियंत्रित होकर नेहरू इंटर कालेज के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमे बाइक चालक रामू बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking