News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: साइबर जागरुकता अभियान के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरुक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 2, 2022  |  7:00 PM

730 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: साइबर जागरुकता अभियान के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरुक

कुशीनगर। जिले में पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल के निर्देशन में साइबर अपराध से बचने के लिए छात्र_छात्राओं के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसका एक मात्र मकसद आमलोगों को जागरूक कर साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश कायम करना लक्ष्य है।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

इस क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में चलाए गए साइबर जागरुकता अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी सदर कुन्दन सिंह व प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल व साइबर सेल की पूरी टीम द्वार गीता इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल रविन्द्रनगर के छात्र छात्राओँ को साइबर अपराध के प्रति जागरुक किया गया।

साइबर टीम कुशीनगर के स्पोर्ट आरक्षी चंद्रभान बर्मा,आरक्षी अनिल कुमार यादव, आरक्षी विजय कुमार द्वारा जागरूकता आभियान में कहा गया की वर्तमान समय मे प्रचलित समस्त प्रकार के साइबर अपराधों व उनसे बचाव के सम्बन्ध मे जागरुक करते हुए पूर्व के पीड़ितों से उनके द्वारा कि गई गलतियों से परिचय कराकर उसके बचाव से सम्बन्धित दिशा निर्देश दिए गये। साथ ही पीड़ितों की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही कराने के क्रम में थाना स्तर पर गठित साइबर हेल्पडेस्क व गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर 1930 व साइबर अपराध रोकथाम पोर्टल cybercrime.gov.in के बारे में सभी को अवगत कराया गया व उससे संबंधित पैम्पलेट का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में मौके पर स्कूल के सभी छात्र छात्राओं के साथ विधालय के प्रबन्धक सहित सभी अध्यापक मौजूद रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking