News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर:  प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान सेवा पखवाड़ा के तहत 40 मरीजो को गणमान्य व्यक्तियों ने लिया गोद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 30, 2022  |  6:53 PM

795 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:  प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान सेवा पखवाड़ा के तहत 40 मरीजो को गणमान्य व्यक्तियों ने लिया गोद
  • बीच में दवा छोड़ना मरीजों के लिये घातक- डॉ द्वारिका
  • गोद लेने वाले व्यक्ति मरीजों का रखे पूरा ख्याल-डीटीओ

कुशीनगर। स्थानीय जिला क्षयरोग केंद्र के परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त 2025 मुक्त अभियान सेवा पखवाड़ा के तहत टीबी रोगियों के गोद लेने का कार्यक्रम का आयोजन जिलाक्षयरोग अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि नगर के मशहूर चिकित्सक डॉ द्वारिका प्रसाद ने कहा कि टीबी रोगियों को चिकित्सक के सलाह पर पूरे कोर्स की दवा ले। कोर्स के बीच मे दवा छोड़ना घातक हो सकता है। इसलिये कभी भी दवा अपने मन से न छोड़े चिकित्सक की सलाह पर ही बंद करे। उन्होंने कहा कि दवा के साथ पौष्टिक आहार की भी जरूरत पड़ती है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ औसाफ़ अहमद खान ने कहा कि जो भी व्यक्ति टीबी रोगियों को गोद ले रहे।उनका दायित्व है कि छह माह तक या पूरे कोर्स भर प्रत्येक माह उनको पौष्टिक आहार दे तथा उनकी ख्याल रखे। मरीज से नियमित संवाद कर उनका हाल चाल जानते रहे और यदि कोई दवा से सम्बंधित दिक्कत हो तो उसका निदान कराये।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

कार्यक्रम को डॉ अजय शुक्ला,डॉ के पी गौंड़,डॉ रिजवानुल हक,डिप्टी सीएमओ डॉ एस प्रसाद,संयुक्त कर्मचारी राज्य परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनन्दन उपाध्याय,मारवाड़ी सेवा संस्थान की अध्यक्ष मीनू जिंदल ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान कुल 40 मरीजों को गोद लिया गया जिसमें डीटीओ द्वारा 12 मरीजों को,डॉ द्वारिका प्रसाद द्वारा 5 मरीज, डॉ अजय शुक्ला द्वारा 5 मरीज, डॉ के पी गौंड़ द्वारा 5 मरीज, डॉ रिजवानुल हक द्वारा 5 मरीज,मीनू जिंदल द्वारा 3 मरीज,डॉ एस प्रसाद द्वारा 2 मरीज,प्रभुनन्दन उपाध्याय द्वारा 2 मरीज,वीरेंद्र दीक्षित द्वारा 1 मरीज को गोद लेकर उन्हें पौष्टिक आहार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सयुक्त रूप से आशुतोष मिश्र व विशाल जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में डीपीसी अनुपम मिश्र व पीपीएम नितेश राय ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया। टीबीएचबी अविनाश गुप्ता,राकेश सिंह,विवेक यादव,अरमान अहमद का कार्यक्रम में सराहनीय योगदान रहा।

इस दौरान प्रहलाद वर्मा,अनिल सिंह,दीपक दुबे,मुन्ना,प्रभु,वीरेंद्र,वकीलआदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking