News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अराजकता और आतंक का अंत कर मजबूत कानून व्यवस्था स्थापित हुई है- रमेश सिंह

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Nov 17, 2021  |  4:45 PM

513 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अराजकता और आतंक का अंत कर मजबूत कानून व्यवस्था स्थापित हुई है- रमेश सिंह
  • भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और कुशीनगर के जिला प्रभारी रमेश सिंह ने बुद्धवार को भाजपा कार्यालय में पदाधिकारीयो को किया सम्बोधित

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गरीबों को उज्ज्वला, पीएम आवास, पीएम स्वनिधि, हर घर नल से जल जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में अराजकता और आतंक का अंत कर मजबूत कानून व्यवस्था स्थापित हुई है। कभी बीमारू राज्यों में गिना जाने वाला उत्तर प्रदेश कोरोना के कठिन दौर में पूरे देश के लिए मिसाल बन कर उभरा है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और कुशीनगर के जिला प्रभारी रमेश सिंह ने बुद्धवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी और विधायकों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

उन्होंने कहा कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा किए गए विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी कार्यों को जन जन तक पहुंचा दें तो हमें पूर्ण विश्वास है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता फिर से कमल का बटन दबाकर 2024 में मोदी जी को पुनः जनमत का आशीर्वाद देने की नींव और मजबूत करेगी। अध्यक्षता और धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने किया।

इस अवसर पर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जटाशंकर मणि त्रिपाठी,पवन केडिया, गंगा सिंह कुशवाहा,जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, राणा प्रताप राव, विवेकानंद पाण्डेय,सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, रमेश सिंह, दुर्गेश राय, विनोद भारती, दिवाकर मणि त्रिपाठी, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, अतुल श्रीवास्तव, डॉ सीमा गुप्ता, बलिराम यादव, रामसागर कुशवाहा और बाबूनन्दन सिंह उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking