News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की ताकत- दूर्गेश राय

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 18, 2023  |  6:40 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की ताकत- दूर्गेश राय

कप्तानगंज/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को जिला पदाधिकारी बैठक आयोजित हुई जिसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दूर्गेश राय ने प्रत्येक पदाधिकारी से एक एक कर सांगठनिक गतिविधियों का फीड बैक लिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से महात्मा गांधी जयंती तक पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के सफल क्रियान्वयन हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दूर्गेश राय ने कहा कि पदाधिकारियों की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का विश्वास ही संगठन की ताकत होती है। हमें एकजुट होकर संगठन की ताकत बढ़ाना है और बूथ स्तर तक पार्टी द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से सम्पन्न कराते हुए पूरी मजबूती से आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाकर नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त करना है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, मनोज जायसवाल, रमेश सिंह, एडवोकेट सीता सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, बाबूनन्दन सिंह, बलिराम यादव, रामसागर कुशवाहा,डॉ सीमा गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष नन्द किशोर नाथानी, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य, सोशल मीडिया जिला संयोजक शुभम दीक्षित आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking