News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: 1 जुलाई से सभी विकासखंडों में टीकाकरण होगा- डा0संजय गुप्ता (जिला प्रतिरक्षण अधिकारी)

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 20, 2021  |  7:47 PM

744 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 1 जुलाई से सभी विकासखंडों में टीकाकरण होगा- डा0संजय गुप्ता (जिला प्रतिरक्षण अधिकारी)

कुशीनगर | प्रधानमंत्री द्वारा 18 वर्ष की आयु से अधिक के सभी नागरिकों के लिए 21 जून से राज्य सरकारों को निःशुल्क टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। हर दिन 06 लाख लोगों को टीका-कवर देने के लक्ष्य के साथ तैयारी है। जबकि 01 जुलाई से प्रतिदिन 10 से 12 लाख लोगों को वैक्सीनेट किया जाएगा।
जनपद कुशीनगर के संदर्भ में उक्त अभियान के बारे में जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजय गुप्ता ने बताया कि विकास खंडों के अंतर्गत राजस्व गांवों का क्लस्टर बनाकर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस संदर्भ में जनपद कुशीनगर के घनी आबादी वाले 5 विकास खंडो तरया सुजान, तमकुहीराज, फाजिलनगर, दुदही, कप्तानगंज में 21 जून से 18 वर्ष से ऊपर आयु के नागरिकों को टीका लगाया जाएगा। 1 जुलाई से सभी विकास खंडो में टीकाकरण शुरू होगा। एक क्लस्टर को एक सप्ताह के भीतर वैक्सीनेट करने का लक्ष्य तय किया गया है। पंचायत चुनाव में बने पोलिंग बूथ को टीकाकरण केंद्र बनाया जा रहा है। टीकाकरण के बाद किसी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता के लिए एम्बुलेंस के साथ क्विक रिस्पॉन्स टीम भी सक्रिय रहेगी। ग्राम पंचायतों की तरह, शहरों में वार्डों को केंद्र बनाकर टीकाकरण किया जाएगा।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

डॉ संजय गुप्ता ने बताया कि जनपद में टीकाकरण की पहली डोज प्राप्त कर चुके लोगों की संख्या 2 लाख 56हज़ार से अधिक है जबकि 60 हज़ार से अधिक लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking