खड्डा/कुशीनगर। आजादी के बाद पहली बार बिहार के पश्चिमी चम्पारण ज़िला में वाल्मीकिनगर को भंसार सुविधा की सौगात मिली है। भारत सरकार के वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने इसका उद्घाटन कर माल ढुलाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर नेपाल के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बिहार बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र दूबे को इसके लिए प्रयास का श्रेय दिया। दरअसल इंडो- नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर में कस्टम सेवाओं का सोमवार को लम्बे इंतज़ार के बाद भव्य शुभारंभ किया गया। बॉर्डर पर वाल्मीकिनगर में एलसीएस बना है जो देश का 120 वां और बिहार का 12 वां लैंड कस्टम स्टेशन है।
उम्मीद जताई जा रही है कि पड़ोसी देश नेपाल के साथ बेटी- रोटी के रिश्ते के बाद अब इस लैंड कस्टम स्टेशन से व्यापारिक उद्देश्यों को मजबूती के साथ साथ रोजगार बढ़ने के भी आसार हैं। इस मौके पर केन्द्रिय वित्त राज्यमंत्री ने कहा इससे दोनो देशो का व्यापार भी बढेगा। राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र दूबे ने कहा की भविष्य मे एनएच 727 बेतिया गोरखपुर मुख्य सड़क को विस्तार कर उसे डायरेक्ट यूपी से जोड़ा जायगा और इसके विस्तार के लिये जो भी संभव होगा वह प्रयास किया जायेगा, ताकी बड़े बड़े वाहन भी इस रास्ते से आसानी से आ जा सकें। इतना ही नही वाल्मीकिनगर स्थित गण्डक बराज पुल व सड़क को भी माल ढुलाई व लोड़ क्षमता बढ़ाने के लिए मजबूती देने के लिए काम किया जाएगा।
इस मौके पर नेपाल कस्टम चीफ मनी राम पावडे ने बताया की आज इस वाल्मीकिनगर मे एलसीएस के उद्घाटन से दोनो देशो के व्यापार में बढोतरी के साथ रिश्तों को मजबूती मिलेगी ।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…