News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विधान परिषद के निर्वाचन क्षेत्रो का द्धिवार्षिक निर्वाचन की तैयारी व शान्तिपूर्ण मतदान कराये जाने के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग की गयी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 1, 2022  |  9:02 PM

504 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विधान परिषद के निर्वाचन क्षेत्रो का द्धिवार्षिक निर्वाचन की तैयारी व शान्तिपूर्ण मतदान कराये जाने के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग की गयी

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों का द्विवार्षिक निर्वाचन 2022 की तैयारी व शांतिपूर्ण मतदान कराए जाने के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0 प्र0 अजय कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जनपद कुशीनगर से एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी व्यास नारायण, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष गुप्ता जुड़े। उक्त बैठक में अशक्त मतदाताओं के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए, सभी रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देश दिए गए कि वोटर लिस्ट को चिन्हित करें, पोलिंग स्टेशन की व्यवस्था के बारे में वीडियोग्राफी शत प्रतिशत पोलिंग स्टेशनों पर सुनिश्चित हो, माइक्रो ऑब्जर्वर हर मतदान केंद्र पर उपस्थित रहे, मतदान का समय प्रातः 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा ।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

उक्त बैठक में जनपदों में कानून एवं व्यवस्था की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली गई। जनपद के उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। मतदाताओं के पास किसी भी प्रकार की कलम, कागज या कोई चीज नहीं होना चाहिए, मतदान से 3- 4 दिन पूर्व तक सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक आवश्यक बैठक की जाए एवं उन्हें मतदान हेतु सभी आवश्यक जानकारियां प्रदान की जाए। बैलेट पेपर पर किसी भी प्रकार के नाम, निशान या चिन्ह इत्यादि का प्रयोग नहीं होना चाहिए, उक्त बैठक में मतगणना हेतु भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

विदित हो की विधान परिषद निर्वाचन 2022 के तहत 27 जनपदों में 09 अप्रैल को चुनाव होना है, तथा 12 अप्रैल को मतगणना। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि निर्वाचन संदर्भित किसी भी प्रकार की शिकायत यदि निर्वाचन कंट्रोल रूम में आती है तो उसका त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें। बैलेट पेपर की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता के बारे में बताया गया, मतगणना टेबल की व्यवस्था, सभी मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ अग्निशमन की गाड़ियां आवश्यक रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking