News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: यात्रा के दौरान सतर्कता और सावधानी आवश्यक- सत्य सान्याल शर्मा, यातायात निरीक्षक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 29, 2023  |  2:04 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: यात्रा के दौरान सतर्कता और सावधानी आवश्यक- सत्य सान्याल शर्मा, यातायात निरीक्षक WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में “सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 2023” के जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत “के0 एल0 इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल” ,पडरौना में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक कुशीनगर सत्य सान्याल शर्मा द्वारा स्कूल से विद्यार्थियों,शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ को सड़क पर यात्रा करते समय यातायात नियमों का अनुशासन बनाये रखने की अपील की गयी। पैदल यात्रा, साईकल, रिक्शा, मोटरसाइकिल, कार आदि सभी माध्यमों से यात्रा के दौरान सतर्कता और सावधानी आवश्यक है क्योंकि दुर्घटना का कोई भी कारण हो सकता है। यातायात निरीक्षक ने कहा कि वाहन चलाते समय नियमानुसार हेलमेट,सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करे तथा कभी भी नशे की हालत में वाहन न चलाये। ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग कदापि न करें तथा स्कूल आते जाते समय यातायात के नियमों का पूर्णतः पालन करे। सड़क पार करते समय रुके,देखे और फिर चले। कुहरे के समय सड़को पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की गयी। स्कूल संचालकों से भी स्कूल के वाहनों की फिटनेस एवं अन्य निर्देशों के अनुसार व्यवस्थाएं बनाये रखने का निर्देश दिया गया।

चालकों ,परिचालकों से भी संरक्षकों जैसी जिम्मेदारी से कार्य करने की अपील की गयी। यातायात निरीक्षक द्वारा सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय के वर्ष 2022 के दुर्घटनाओं के निर्गत आंकड़ो पर चिंता व्यक्त करते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सबकी सामूहिक जिम्मेदारी एवं नियमों के अनुपालन हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को यातायात नियमों के अनुपालन की शपथ दिलाई गयी तथा स्कूल के प्रिंसिपल से बच्चों को यातायात नियमों के प्रति संवेदीकृत करने हेतु प्रतिदिन असेंबली के समय शपथ दिलाने का अनुरोध किया गया एवं स्कूल के मुख्य द्वार पर यातायात नियमों का बैनर भी लगवाया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking