News Addaa WhatsApp Group Join करें

IPS Dhawal Jaiswal, SP Kushinagar/कुशीनगर: सतर्कता ही बचाव,रखे इन बातो की ध्यान!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 27, 2023  |  5:14 PM

1,296 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS Dhawal Jaiswal, SP Kushinagar/कुशीनगर: सतर्कता ही बचाव,रखे इन बातो की ध्यान!
  • साइबर ठगों के निशाने पर मेल आईडी-कांटेक्ट नंबर निकाल कर रहे हैं ठगी, सतर्क रहने की जरूरत- धवल जयसवाल

कुशीनगर । साइबर ठग आए दिन ठगी को नया नया तरीका अपना रहे हैं, मोबाइल फोन हैक करने की बात सामने आती रहती है लेकिन, अब फोन के साथ मोबाइल में लगाई हुई मेल आईडी भी हैक हो रही है। इसके बाद हैकर उस व्यक्ति के कॉन्टेक्ट निकालकर उनसे रुपए मांगते हैं। इससे बचने के लिए लोगों को मोबाइल फोन में लगी मेल आईडी का पासवर्ड काफी मजबूत रखना चाहिए। यदि ऐसा हो जाए तो तुरन्त एक्सपर्ट या साइबर थाना टीम से संपर्क किया जा सकता है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

एक्सपर्ट्स की मानें तो हैक करने वाले किसी भी मोबाइल नंबर को सेव करके उसको ट्रूकॉलर एप में डालते हैं। जहां उसका मोबाइल नंबर के साथ ही मेल अकाउंट भी शो हो जाता है। इस मेल को हैक करते हैं और उसके सभी कॉन्टेक्ट निकाल लेते हैं।

उस व्यक्ति की फोटो लगाकर नया वाट्सअप बनाकर मेल से निकाले गए कॉन्टेक्ट के नंबर सेव करके सभी को एक साथ मैसेज भेजे जाते हैं। हॉस्पिटल में हूं, एक्सीडेंट हो गया है, या बिमारी ऐसा कुछ कहकर अर्जेंट पैसों की जरूरत बताते है, ऐसे में परिचित बिना जांच पड़ताल किए ऑनलाइन ट्रांजक्शन कर देते है। इसका पता तब चलता है कि लोग असली व्यक्ति को फोन करके समस्या के बारे में पूछते हैं।

क्या कहते है एसपी धवल जयसवाल:

एसपी कुशीनगर धवल जयसवाल ने इस संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि लोग ऑनलाइन ठगी व हैकिंग से बचने के लिए विशेष सतर्कता रखें। इसके लिए अपने मेल अकाउंट व वाट्सएप पर टू स्टेप वेरिफिकेशन लगाकर रखें। जिससे यदि किसी अन्य मोबाइल में खोला जाता है, तो वह कोड मांगेगा। जिसकी सूचना मेल, मोबाइल नंबर, वाट्सअप पर आएगी। बिना कोड के दूसरी जगह खोल नहीं पाएगा। इसके अलावा मेल पर स्ट्रांग पासवर्ड लगाए। इसी तरह फेसबुक प्रोफाइल को लॉक रखें। उसका पासवर्ड भी स्ट्रॉन्ग लगाना चाहिए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking