खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास में एक ग्राम प्रधान ने नजीर प्रस्तुत किया है। स्वयं के द्वारा बनवाए 100 मीटर इण्टरलाकिंग सड़क को जनपद सहित विकास खण्ड के अधिकारियों को लिखित पत्र देकर श्रमदान घोषित करने व किसी भी भुगतान पर रोक लगाने की मांग की है।
विकासखंड खड्डा के गांव मिश्रौली के ग्राम प्रधान अवधेश कुशवाहा ने अपने गांव में श्रमदान से 100 मीटर लम्बी इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया है। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी और एपीओ मनरेगा को उक्त सड़क को श्रमदान कार्य घोषित करने संबधित लिखित पत्र बीडीओ खड्डा को दी है। पत्र में कहा है कि मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022 में मेरे द्वारा रमेश के खेत से दिनेश के खेत तक 100 मीटर इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया गया है। जिसे उनके द्वारा जनहित में स्वेच्छा से इस कार्य को श्रमदान घोषित करने का निर्णय लिया गया है।
इस सम्बंध में बीडीओ खड्डा विनीत यादव का कहना है कि ग्रामप्रधान मिश्रौली अवधेश कुशवाहा ने एक लिखित पत्र कार्यालय में दिया है। पत्र में किसी सड़क को श्रमदान घोषित कराने की बात कहते हुए इसके लिए किसी तरह का भुगतान नहीं करने को कहा है। ग्राम प्रधान का यह कार्य काफी सराहनीय है जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…