News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ग्राम प्रधान के पिता को पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करना पड़ा महंगा,मुकदमा दर्ज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 30, 2023  |  12:14 PM

203 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ग्राम प्रधान के पिता को पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करना पड़ा महंगा,मुकदमा दर्ज

साखोपार/कुशीनगर।कसया थाना क्षेत्र के गांव अहिरौली राजा निवासी पत्रकार व भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल के साथ ग्राम प्रधान के पिता द्वारा दुर्व्यवहार करना महंगा पड़ गया।ग्राम प्रधान के पिता उत्तम जायसवाल के ऊपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

ज्ञात हो कि अहिरौली राजा में सड़क इंटरलॉकिंग कार्य में घटिया मैटेरियल व मानक विहीन कार्य ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा था,जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पत्रकार व भाजपा किसान मोर्चा के मडंल अध्यक्ष श्री जायसवाल को ग्रामीणों द्वारा दी गयी।

सूचना पर श्री जायसवाल कार्य स्थल पर पहुँचे और निर्माण में प्रयोग हो रहे घटिया सामग्री व मानक विहीन कार्य का फोटो लिया व ग्रामीणों से बातचीत की,जैसे ही वहाँ से निकले कि ग्राम प्रधान के पिता श्री जायसवाल को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

पत्रकार श्री जायसवाल ने शुक्रवार को दर्जनों पत्रकारों संग पहुँचकर कसया थानाध्यक्ष को तहरीर देकर ग्राम प्रधान व उनके पिता सहित उनके समर्थकों से स्वयं व अपने परिवार के जान का खतरा बताते हुए मुकदमा पंजीकृत कर सुरक्षा की मांग की थी।जिसको गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान के पिता पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking