News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुलिस चौकी के खिलाफ ग्रामीणों ने एसपी से किया शिकायत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 27, 2021  |  7:48 PM

1,387 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस चौकी के खिलाफ ग्रामीणों ने एसपी से किया शिकायत WhatsApp
Responsive image

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला थानाक्षेत्र के टेकुआटार स्थित पुलिस चौकी (पुलिस सहायता केंद्र) पर तैनात पुलिस कर्मियों के द्वारा अवैध वसूली, बालू तस्करी, लकड़ी तस्करी, कच्ची शराब तथा आम लोगो को बेवजह परेशान करने को लेकर टेकुआटार के ग्रामीणों ने एसपी कुशीनगर को शिकायती पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

ग्रामीण ऋषिकेश, अब्दुल हक, जावेद आलम, हिदायतुल्लाह, मनोज, हसमुद्दीन, प्रयाग, वशिउल्लाह, मजीद, मेहताब, गुड्डू, सुग्रीव और रामू आदि सहित अनेको ने शिकायती पत्र में लिखा है कि टेकुआटार पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों के द्वारा आम लोगों से अवैध वसूली किया जा रहा है। जो क्षेत्र में एक चर्चा का विषय बना हुआ है। छोटी-छोटी बातों पर लोगों को पुलिस चौकी पर बुलाकर दोनों पक्षों से वसूली किया जा रहा है। पैसा न देने पर मारा पीटा जा रहा है तथा डराया धमकाया जा रहा है कि पैसा नही दोगे तो मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया जाएगा। जो पैसा मांगा जा रहा है उसी में कुछ कम करके दे दो नहीं तो बेवजह मुकदमा झेलोगे। लोग डर के मारे मजबूर हो जा रहे हैं।

ग्रामीणों के एक समूह का सबसे बड़ा आरोप यह है कि तैनात पुलिसकर्मियों के द्वारा पशु तस्करी, बालू तस्करी, लकड़ी तस्करी, कच्ची शराब तस्करी आदि अनैतिक कार्य तस्करों और पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से जोरों पर चल रहा है। जो क्षेत्र में एक चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां के दुकानदार भी हमेशा डरे सहमे रहते हैं। यहां तैनात कुछ पुलिसकर्मीयो के द्वारा दुकानदारों से फ्री में सामान लेना इनके दिनचर्या में शामिल हो गया है। जो दुकानदार मना करता है उसको भी धमकी देकर उसका भी मुह आम लोगो की ही तरह बंद कर दिया जा रहा है।ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र सौंप उचित कार्रवाई की मांग पुलिस अधीक्षक से की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking