News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 14, 2023  |  8:01 AM

840 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय)।कप्तानगंज विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित गांव मुजडीहा में सड़क पर पसरे गंदे पानी के कारण राहगीरों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।घर के पास गंदा पानी इकट्ठा होने से ग्रामीण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका से चिंतित हैं।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

ग्रामीणों का आरोप है कि जल निकासी की समस्या के निराकरण कई बार ग्राम प्रधान जिम्मेदार से बताया गया जिसके बावजूद जलजमाव की समस्या जस की तस बनी हुई है।गांव की मुख्य सड़क के किनारे स्थित नाली जिसमें गांव के लोगों का जल निकासी होती है।पर नाली क्षतिग्रस्त हो जाने और नियमित सफाई न हो पाने से सड़क पर गंदा पानी चार दिनों इकट्ठा हो रहा है।गांव के निवासी कर्मवीर निषाद सलमान रामू साहनी गोलू सिंह नूरे आलम दिनेश त्रिभुवन महेंद्र सिंह संजय श्यामबली सुग्रीव सहित दर्जनों से अधिक ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि उक्त रास्ते से होकर ही छोटे-छोटे बच्चे विद्यालय में पढ़ने जाते हैं।जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जलजमाव पर आक्रोश व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने गुरुवार की देर शाम पानी में खड़े होकर विरोध प्रकट किया।फिर भी जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।

इस संबंध में ग्राम प्रधान गंगा विश्वकर्मा ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा नाली बंन्द कर देने से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।हम मौके पर गए थे उसको खुलवाये है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking