News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Viral News/कुशीनगर: जिला अस्पताल में फर्श पर तड़प रहा घायल युवक मामले में छह कर्मियों की सेवा समाप्त

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 3, 2022  |  4:40 PM

2,329 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Viral News/कुशीनगर: जिला अस्पताल में फर्श पर तड़प रहा घायल युवक मामले में छह कर्मियों की सेवा समाप्त

कुशीनगर। जिले से सुबह सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुआ. चर्चा ऐसी है कि योगी सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी स्वास्थ्य महकमे में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है और अधिकारी लापरवाही की एक अलग ही मिसाल पेश कर रहे हैं दरअसल, कुशीनगर जिला अस्पताल से जो तस्वीर सामने आई है वो विभत्स है. बता दें कि लापरवाही कुछ ऐसी है कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति इमरजेंसी वॉर्ड में फर्श पर पड़ा तड़प रहा है और कोई स्वास्थ्यकर्मी वहां मौजूद नहीं है. इतना ही सबसे शर्मनाक बात तो यह है कि घायल व्यक्ति के बगल में आवारा कुत्ता घूम रहा है और खून को चाट रहा है. मामला 1 नवंबर का बताया जा रहा है. जिला अस्पताल का शर्मनाक वीडियो सामने आने के बाद डीएम ने सख्त कार्रवाई की। एडीएम की जांच के रिपोर्ट के आधार पर डीएम एस. राजलिंगम ने तत्काल छह कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी। डीएम ने कहा कि उनकी लापरवाही से जिला अस्पताल की छवि धूमिल हुई है। इस मामले में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। साथ ही सीएमएस की जवाबदेही भी तय होगी।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

एडीएम ने सभी तथ्यों के साथ डीएम को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने इस प्रकरण में स्टाफ नर्स सेवा प्रदाता सुनील कुशवाहा, संविदा एनएचएम रामआशीष यादव, वार्ड व्याय सेवा प्रदाता विजय बहादुर कुशवाहा व मनहरण शुक्ला, स्वीपर अर्जुन कुशवाहा, व मुकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त कर दिया। इस मामले में डीएम ने इमरजेंसी मेडिकल आफिसर सहित दो डॉक्टरों के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।

इस संबंध में डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। अन्य की जांच कराई जा रही है। डॉक्टर की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking