News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Viral Video/कुशीनगर: बाल विकास विभाग का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल बना चर्चा का विषय

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 13, 2022  |  10:27 AM

1,846 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Viral Video/कुशीनगर: बाल विकास विभाग का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल बना चर्चा का विषय

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के बाल विकास विभाग के भष्टाचार का पोल खोलता एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रभारी सीडीपीओ अपने कार्यालय में बैठकर सरकार के जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाते देखी जा रही हैं। कुल 2 मिनट 42 सेकेण्ड के इस वीडियो के अंत में एक महिला कर्मचारी अपनी पीड़ा किससे कहूंगी बोलते हुए पैसा मोड़कर टेबल पर रखती देखी जा रही है।

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

खड्डा बाल विकास विभाग की कहानी वायरल वीडियो सुर्खियों में है। वायरल वीडियो में यह देखा जा सकता है प्रभारी सीडीपीओ मंजू श्रीवास्तव अपने कक्ष की कुर्सी पर बैठकर अंधेरे में रजिस्टर आदि सीन कर रहीं हैं। तो किसी महिला द्वारा अंधेरे के नाते मोबाइल की लाइट दिखाने की बात हो रही है। किसी का फोन आने पर सीडीपीओ किसी कर्मचारी को फोन से कहती सुनीं जा रही है कि कोई अभी आया नहीं है। फिर एक कोई विभाग में कार्यरत महिला कर्मी द्वारा रूपये गिनकर मोड़ते हुए टेबल पर दिया जा रहा है। कुल 2 मिनट 42 सेकेंड का वायरल वीडियो बाल विकास विभाग खड्डा के आंतरिक कहानी को बयां कर रहा है।

क्या कहती है सीडीपीओ: सीडीपीओ खड्डा मंजू श्रीवास्तव का कहना है कि यह हमें बदनाम करने की साज़िश है। गोदाम भरा है। रजिस्टर आदि देखकर पर्ची बनाया जा रहा है। पैसा आदि लेनदेन की बात पर वह टाल गईं।

अब देखना होगा क्या होती है कार्रवाई

इंटरनेट व सोशल मीडिया पर वायरल खड्डा विकास खण्ड के बाल विकास विभाग का वीडियो चर्चा का का केन्द्र बना हुआ है। अब देखना होगा कि विभाग किस तरह का एक्शन लेता है ?

देखे वायरल वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…

24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking