News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बच्चों को तीन अगस्त से दी जाएगी विटामिन ए की खुराक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चलेगा अभियान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 1, 2022  |  8:00 PM

434 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बच्चों को तीन अगस्त से दी जाएगी विटामिन ए की खुराक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चलेगा अभियान

कुशीनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने बताया कि दिनांक 03 अगस्त से जनपद कुशीनगर में 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चो को बाल स्वास्थ्य पोषण माह के अन्तर्गत विटामिन ए की सम्पूर्णन डोज दी जायेगी। यह प्रत्येक बुधवार और शनिवार को क्षेत्रो में आयोजित होने वाले छाया वी०एच०एन०डी० सत्रों माध्यम से दिया जायेगा।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

इसके लिए आज दिनांक 01 अगस्त को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में एक अन्तर्विभागिय समन्वय बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा सुरेश पटारिया एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 संजय गुप्ता द्वारा किया गया बैठक में सभी ब्लाक से आयें प्र०चि०अ०, बी०पी०एम० ए०आर०ओ० एवं सी०डी०पी०ओ० और यूनीसेफ से डी०एम०सी० शाहाबाज मिनहाज द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें विटामिन ए से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभो पर चर्चा की गयी। विटामिन ए मुख्य रूप बच्चों में रोगो से लडने के क्षमता बृद्धि करता है तथा रतोंधी जैसी आँखो के भयानक बिमारी से बचाव करता है एवं आखों में होने वालें अल्सर से बचाव करता है । जिससे बच्चो की मृत्यु दर में कमी आती है तथा बच्चो को अन्धा होने से बचाव मिलता है।

सी एम ओ ने बताया कि यह कार्यक्रम पुरे अगस्त माह में आयोजित किया जायेगा इस दौरान 458859 बच्चो को विटामिन ए की खुराक खिलायी जायेगी और साथ ही नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चो को छूटे हुये टीके लगाये जायेगें । दिनांक 01 अगस्त 2022 से 07 अगस्त 2022 तक विश्व स्तनपान सप्ताह भी मनाया जाना है जिसमें आशा, ए0एन0एम0,आगनवाडी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों एवं एन0जी0ओ0 के माध्यम से जन जागरूकता की जायेगी जिसमें स्तनपान से बच्चो को मिलने वाले लाभों के बारे में बताया जायेगा ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking