News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: पांच साल की कुंडली खोली तो 333 पशु तस्कर फिर गए जेल, 13 को लगी पुलिस की गोली

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 6, 2022  |  3:46 PM

1,007 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पांच साल की कुंडली खोली तो 333 पशु तस्कर फिर गए जेल, 13 को लगी पुलिस की गोली WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद में पशु तस्करों की कुंडली पुलिस ने दुबारा खंगालना शुरू की तो पिछले पांच साल में 240 दर्ज केस सामने आए,इसमें 333 पशु तस्करों का नाम सामने आया।पुलिस ने इन पशु तस्करों को जेल भेजा था। अब एक बार तस्करी बढ़ने के बाद एसपी धवल जायसवाल ने सभी की कुंडली खंगालने का आदेश जारी कर दिया तो धरपकड़ शुरू हुआ। कुशीनगर में कई पशु तस्कर हाल के दिनों में पुलिस की गोली से घायल हो चुके हैं। 240 मुकदमों में शामिल पशु तस्करों की कुंडली खंगाली जा रही है। इसमें से कई जेल भी भेजे जा चुके है। नए-पुराने मिलाकर 300 से अधिक पशु तस्कर पकड़े जा चुके हैं।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

पिकअप पर चल रहा विशेष अभियान: बिहार से होकर कुशीनगर के रास्ते गोरखपुर में आने वाले बदमाशों की कमर तोड़ने के लिए ही एसपी धवल जायसवाल ने पिकअप को चिह्नित कर विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया था। इसका असर रहा कि कुशीनगर में 88 वाहनों को अब तक सीज किया जा चुका है।

हमले के बाद सक्रिय हुई थी पुलिस: जनपद के तरयासुजान थाने में तैनात पुलिसकर्मी पर पशु तस्करों ने हमला किया था। इसमें पुलिसकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस कर्मी के साथ हुई घटना के बाद अन्य पुलिसकर्मी सकते में आ गए थे। एसपी धवल जायसवाल ने जनपद के सभी थाने की पुलिस को आपसी तालमेल कर अभियान चलाने का आदेश जारी कर दिया। इसकी मानीटरिंग वह खुद कर रहे थे, जिसका असर रहा कि पुलिस ने हाल के दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। पिकअप को चिह्नित कर सीज करने की कार्रवाई जारी है। पशु तस्करों पर कार्रवाई की नियमित मानीटरिंग की जा रही है।

कुशीनगर में अपराधियों की उलटी गिनती: कुशीनगर में अपराध करने वालो की गिनती उल्टी शुरू है, पिछले तीन महीनों में चौबीस शातिर बदमाशो की गिरफ्तारी के साथ ही तेरह अपराधियों से मुठभेड़ भी हुई। लगभग पाच दर्जन बदमाशो के हिस्ट्रीसीट खोलने की तैयारी है ,जिसमें चालीस अपराधियों के हिस्ट्रीसीट खोल कर उनकी निगरानी शुरू हो चुकी है। पुलिस हर पन्द्रह दिन पर इनके घर जाएगी और यह सत्य्यापन करेगी कि इनकी गतिविधियां और इनकी उपस्थिति क्या है ? थानेदार यह सभी रिपोर्ट अपडेट करेगे।_ यह खाका बनाए है कुशीनगर जिले के कप्तान धवल जायसवाल ! जिले में कानून व्यवस्था को और प्रभावशाली बनाने के लिए निरंतर नए_ नए प्रयोग के साथ प्रभावशाली कदम उठाए जा रहे है , भय मुक्त वातावरण के साथ अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।

लोगो से नरमी, अपराधियों पर सख्ती: एसपी कुशीनगर ने पुलिसकर्मियों को जनता से बात-चीत के दौरान नरमी से पेस आने के निर्देश देने के साथ ही आपरधियों से सख्ती बरतने की बात कही है।

रेंज में संपति जब्तीकरण में कुशीनगर पुलिस पहले स्थान पर: गोरखपुर रेंज में कुशीनगर पुलिस संपतिजब्ती करण के मामले में पहले स्थान पर है। लूट,डकैती में शामिल अपराधी_ भू माफिया तथा गो तस्कर और शराब तस्कर शामिल है, पिछले तीन माह में इक्कीस मामलों में गैंगस्टर एक्ट के तहत नव करोड़ एकसत लाख की संपति की जब्ती करण हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने में खेत उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने में खेत उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking