News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पति से बोल -ठोल होने पर पत्नी ने फंदे से लटक कर दी जान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 22, 2022  |  9:14 PM

793 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पति से बोल -ठोल होने पर पत्नी ने फंदे से लटक कर दी जान WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र कसया व थाना पटहेरवा अंतर्गत एक महिला ने पति से बोल -ठोल होने पर फंदे से लटक कर दे दी जान l मिली जानकारी के अनुसार कसया तहसील क्षेत्र के पुरैना दूबे टोला निवासी पूनम गुप्ता पत्नी पप्पू गुप्ता 25 वर्ष सोमवार की रात को पति से कुछ बोल -ठोल हो गया, जिससे पत्नी पूनम ने उसी रात लगभग 9:30बजे सभी के सोने के पश्चात् घर की छत में लगे पंखे में फंदा लगाकर लटक गयी l रात को सोने के दौरान माँ को बिस्तर पर न पाकर बच्चे घर में ढूढ़ने लगे कि तभी माँ को फंदे से लटकता देख चिल्लाना शुरू कर दिया l शोर -गुल सुनकर घर के लोगो ने पहुंच कर पूनम को फंदे से उतारा औऱ जीवित होने की आशंका में उसे कसया किसी निजी अस्पताल में इलाज के लिये लाये, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया l इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दिया l मौके पर पहुंची पुलिस ने पूनम की सास, पति पप्पू गुप्ता औऱ ससुर लालबचन गुप्ता को हिरासत में लें लिया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया l स्थानीय लोगो के बताने के अनुसार मृतिका पूनम गुप्ता पुत्री हरिशंकर गुप्ता निवासी बैकुंटपुर,थाना-कट्या बिहार की विवाह 8 वर्ष पूर्व पप्पू गुप्ता के साथ हुई थी , जिनसे दो बच्चे आदित्य 5वर्ष व कृष्ण 4वर्ष है l मृतिका का पति पप्पू अपनी पत्नी पूनम को लेकर लुधियाना रहता था औऱ वही कमाता था l दीपावली व छठ पर्व के मौके पर एक सप्ताह पूर्व घर सपरिवार आया था l शुक्रवार  की रात में पति -पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बोल -ठोल हो गयी, जिससे नाराज पूनम ने सभी को खाना खिलाने औऱ सोने के बाद खुद को छत के पंखे में फंदा लगाकर मर गयी l घटना की जाँच -पड़ताल में पुलिस  जुटी हुई है l समाचार लिखें जाने तक थाने में  कोई तहरीर नही दिया गया था l 

आपके लिए और..- हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…

हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह
हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह

भरत मिलाप के कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों संग आस पास के गाँवों…

सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking