News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आगामी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य के सामान्य निर्वाचन 2022 के विभिन्न व्यवस्था कार्य को संपादित कराने के दृष्टिगत जनपद के अधिकारियों को प्रभारी/ सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 13, 2022  |  4:41 PM

668 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आगामी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य के सामान्य निर्वाचन 2022 के विभिन्न व्यवस्था कार्य को संपादित कराने के दृष्टिगत जनपद के अधिकारियों को प्रभारी/ सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है
कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगर निगम एस0  राजलिंगम द्वारा आगामी नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत अध्यक्ष/ सदस्य के सामान्य निर्वाचन 2022 के विभिन्न व्यवस्था कार्य को संपादित कराने के दृष्टिगत जनपद के अधिकारियों को प्रभारी/ सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो निर्वाचन में सौंपे गए विभिन्न कार्य व्यवस्था को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पूर्णरूपेण उत्तरदाई होंगे।
इस क्रम में मतदान कार्मिक के प्रभारी अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी,  शांति व्यवस्था हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवी दयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, यातायात तथा रूट चार्ट व्यवस्था हेतु जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, लेखन सामग्री क्रय तथा प्रपत्र व्यवस्था हेतु ए0 आर0 कोऑपरेटिव शिवजी यादव, मतपत्र व्यवस्था हेतु बंदोबस्त अधिकारी आलोक कुमार, मतपेटिका व्यवस्था हेतु प्रभारी प्राचार्य आईटीआई नथुनी प्रसाद प्रजापति, प्रेक्षक व्यवस्था में प्रभागीय वन अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, कंट्रोल रूम जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय, टेंट फर्नीचर विद्युत व्यवस्था अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मृत्युंजय कुमार, सूचना प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, वीडियोग्राफी व्यवस्था उपायुक्त श्रम एवं रोजगार राकेश, खानपान व्यवस्था के लिए जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, मतदाता सूची हेतु समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी /उप जिलाधिकारी,  निर्वाचन व्यय लेखाअधिकारी हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, एवं मीडिया प्रभारी जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार को नामित किया गया है। इसके अलावा प्रभारी अधिकारियों की सहायता हेतु सहायक प्रभारी अधिकारी भी नामित किए गए हैं जो नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत अध्यक्ष /सदस्य के सामान्य निर्वाचन 2022 के तहत सौंपे गए व्यवस्था एवं कार्यों को संपादित कराने में सहायता प्रदान करेंगे।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking