News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: महिला ने अपने ही गाव के युवक पर लगाया नाबालिक लड़की को भगाने का आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 18, 2021  |  6:37 PM

1,057 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महिला ने अपने ही गाव के युवक पर लगाया नाबालिक लड़की को भगाने का आरोप

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक पर नाबालिग लड़की को भगायें जाने का आरोप लगा नामजद तहरीर दिया था, पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन दो सप्ताह बाद भी लड़की का सुराग लगाने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पायी हैं। बेवा माँ का बेटी का पता न लगने से अनहोनी की चिंता सता रहा है। महिला थाने का चक्कर काट रही है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक विधवा महिला ने गांव के ही एक दुसरे समुदाय के लड़के पर नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित मां के अनुसार 7 जून को उसकी नबालिग लड़की शौच के लिए निकली थी जहां गांव के ही एक दुसरे समुदाय का युवक उसको बहलाफुसला कर भगा ले गया है। पिड़ित परिवार ने मामले से 7 जून को ही पुलिस को नामजद तहरीर देकर अवगत करा दिया था। माँ के तहरीर पर पुलिस ने 13 जून को मुकदमा दर्ज कर उसी दिन से मामले की जांच किये जाने की बात कह रही हैं। लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी लड़की का सुराग लगाने में पुलिस को सफलता नहीं मिली है। घटना के दो सप्ताह बीतने के बाद भी बेटी का कही सुराग नहीं लगने से माँ परेशान हाल मे दर दर भटक रही है एवं बेटी के कुशलता को लेकर परिजनों की बेचैनी बढ रही है।
इस सम्बंध में एसओ नेबुआ नौरंगिया मिथिलेश राय का कहना है की मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।लड़की के बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगी है। काल डिटेल्स के माध्यम से तफ्तीश चल रही है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking