कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चार मासूमों के साथ महिला ने गण्डक नहर में आत्महत्या के उद्देश्य से छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद ग्रामीण ने महिला व दो बच्चों को नहर से सुरक्षित बचा लिया जबकि लापता दो मासूम बच्चों को ढूंढने में गोताखोरों और पुलिस जुटी है। घटना का कारण गृहक्लेश बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चटंगवा पुल पर एक महिला ने चार मासूमों के साथ आत्महत्या के उद्देश्य से गण्डक नहर में छलांग लगा दी है। महिला को नहर में कूदता देख मौजूद ग्रामीण उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़े। काफी प्रयास के बाद महिला और दो मासूम को नहर से सुरक्षित निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही में भर्ती कराया जबकि दो बच्चों का अभी पता नही चला है. गोताखोर खोजबीन कर रहे है।




राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…