पिपरा बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड विशुनपुरा के ग्राम सभा हिरनही निवासी एक महीना का नसबंदी होने के बाद गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है।जिसका अभी तक क्षतिपूर्ति का भरपाई नही की जा सकी है।जबकि उक्त गर्भवती महिला फिरसे मां बनने के तरफ अग्रसर है।
बताते चलें कि उक्त गांव की महिला का चार सन्ताने होने व अर्थिकतंगी होने की वजह से परिवार नियोजन के तहत पिछले वर्ष 2020 दिसम्बर में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशुनपुरा में लगे शिविर के माध्यम से उक्त महिला का ऑपरेशन हुआ किन्तु उक्त महिला की चौथे महीने जब स्वास्थ्य सम्बंधित कुछ समस्या उतपन्न होने लगी तो जिला संयुक्त चिकित्सालय रबिन्द्र नगर स्थित महिला चिकित्सक से सम्पर्क किया।महिला चिकित्सक द्वारा जांच उपरांत यह ज्ञात हुआ कि महिला गर्भवती हो चुकी है।उक्त महिला ने गर्भवती होने की लिखित शिकायत की।उक्त महिला के पति बलिराम मिश्रा ने बताया कि मार्च 2021 में जिला मुख्यालय स्थित सीएमओ कार्यालय में सम्पूर्ण कागजात जमा करने के तीन माह बाद भी सम्बंधित कोई कार्यवाही अबतक नही हो सकी है।
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…