हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कोतवाली क्षेत्र के ढाढा बुजुर्ग चौराहे के समीप फोरलेन सड़क पार कर रही एक 50 वर्षीय महिला को एक ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शनिवार को ढाढा बुजुर्ग निवासिनी विमला देवी पत्नी रामदुबर अपराह्न तीन बजे चौराहे के समीप बड़ौदा यूं पी बैंक से रुपए निकाल फोरलेन सड़क पार कर रही थी कि गोरखपुर की तरफ से कसया जा रही ट्रक नं यू पी 25 सीटी 1433 ने कुचल दिया। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक महिला को कुचलने के बाद अनियंत्रित हो आगे जा रहे एक मैजिक वाहन में ठोकर मार दिया जिससे मैजिक वाहन में सवार हाटा निवासी अभय तिवारी उम्र 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली पुलिस ने एनएचएआई की एम्बुलेंस को सूचना दिया जहां घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं हाटा कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…