News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: वाशिंग मशीन मे कपड़े धोते समय लगा करंट,महिला की मौत

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Oct 11, 2023  |  8:43 PM

245 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वाशिंग मशीन मे कपड़े धोते समय लगा करंट,महिला की मौत WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर/सपहा । नगरपालिका पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नं 8पं.राजमंगल पाण्डेय नगर (पिपरा प्रेमनगर) निवासी एक महिला वाशिंग मशीन से कपड़ा धुल रही थी इसी दौरान वाशिंग मशीन में विद्युत करेंट प्रवाहित होने लगा जिससे उसके चपेट में आ गई। परिजन आनन-फानन में जिला चिकित्सालय ले गये जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त वार्ड जो कसया थाना क्षेत्र में पड़ता है के निवासी भीम यादव की 38वर्षीय पत्नी ललिता देवी बुधवार की शाम को वाशिंग मशीन में कपड़ा धुल रही थी कि अचानक वाशिंग मशीन के अंदर विद्युत आपूर्ति होने लगी जिससे ललिता विद्युत की चपेट में आ गई, और बुरी तरह ज़ख़्मी हो गई।परिजन इलाज के लिए सीधे जिला चिकित्सालय रविन्द्र नगर पडरौना ले गये जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया ।

आपके लिए और..- मां की तलाश में निकलीं दो मासूम बहनें, पुलिस बनी...

ललिता के मरने से तीन छोटे छोटे बच्चे,पति भीम यादव सहित पूरे परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टुट पड़ा, ग्रामीणों के अनुसार उक्त महिला बहुत मिलनसार तथा परिवार को आगे बढ़ाने के लिए जरुरत से ज्यादा मेहनत किया करती थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking