खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के दरगौंली गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी। शव को घाट पर ले जाने की सूचना पर दाह संस्कार स्थल पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने घाट से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार की देर रात दरगौली गांव निवासी हरिचरन भारती की पत्नी विद्यावती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन मंगलवार को दाह- संस्कार के लिए दरगौली भीमनगर के समीप स्थित मोनी नाले के पास शव को ले गये थे कि उनको पुलिस आने की जानकारी हो गई तो शव को झाड़ी के पास छिपाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाश करा पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ रामसहाय चौहान ने कहा कि शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…