News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पार्टी के प्रत्येक प्रत्याशियों को जिताने का काम करें, इसी में सब का सम्मान -इंदल राम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 17, 2022  |  7:39 AM

636 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पार्टी के प्रत्येक प्रत्याशियों को जिताने का काम करें, इसी में सब का सम्मान -इंदल राम WhatsApp
Responsive image
  • दुबारा मौका मिला, तो विकास आपके दरवाजे तक  -कैफुल अली  
  • बसपा नगर निकाय चुनाव में सफलता के लिये कार्यकर्ताओ का किया आह्वान

कसया/कुशीनगर । प्रदेश में निकाय चुनाव की  सरगर्मियां तेज होते  जा रही हैं। भावी प्रत्याशी वोटरों को अपने तरफ  आकर्षित करने की जुगत में लग गये हैl इसी क्रम में बसपा के स्थानीय नेताओ के द्वारा वार्ड नंबर 5 बापुनगर सेमरा धूसी बाड़ी पुल के बाजार प्रांगण में सुधीर कुमार भारती की अध्यक्षता में कार्यकर्ता बैठक का आह्वान किया गया। जिसके मुख्य अतिथि मंडल जोन इंचार्ज इंदल राम रहे। 

आपके लिए और..- छठ घाटों की सुरक्षा में मुस्तैद चौकी प्रभारी ने पेश...

बताते चलें कि चुनावी माहौल को अपने पक्ष में होने वाले नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर विचार विमर्श करते हुए लोगों से अपने अपने पार्टी के पक्ष में वोट मांगने के लिए निवेदन करते देखे जा रहे हैं। बुधवार को बसपा के अमरजीत प्रसाद ,जय श्री प्रसाद ,जय प्रकाश उर्फ मुन्ना भारती ,सुरेंद्र कुमार गौतम ,कृष्णानंद पांडेय, उमेश भारती, अवध नारायण गौतम, लाल बिहारी प्रसाद ,जमीर अहमद  आदि पदाधिकारी गणों  द्वारा बुधवार को क्षेत्र के बाड़ी पुल के बाजार में कार्यकर्ता बैठक आहूत किया गया ।कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन कुशीनगर प्रतिनिधि कैफूल उर्फ मजनू  ने कहा प्रत्येक पार्टियों के नेता लोग आप सभी को रिझाने आयेंगे। उन्हें जमीनी हकीकत मालूम नहीं है ।आप सभी किसी के बहकावे में न आवे ।इस निवेदन के साथ मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि यदि मुझे दोबारा  मौका मिला ,तो विकास आपके दरवाजे पर जाएगी ।उक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि साथियों ,अब वह समय आ गया है कि आप सब प्रदेश के प्रत्येक जिले में होने वाले नगर निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्येक प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे। इसी में हम सब का सम्मान है । इससे पूर्व मुख्य अतिथि का सभी साथियों ने  फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

इस मौके पर शमसुल अंसारी, श्री प्रकाश गौतम, राम नगीना बौद्ध ,अवध अनिल कुमार, तैमूर अंसारी, सुभान अंसारी ,संजय प्रसाद, मदन प्रसाद ,रीमा देवी पूर्व प्रधान, प्रभावती देवी ,कलावती देवी ,शांति देवी, फूल वासी देवी, सरस्वती देवी ,पिंटू देवी ,संपति देवी ,राजमती देवी, केसरी देवी , श्रीमती  देवी,चंपा देवी आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक
क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक

हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking