News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बम्बई से कमा कर घर लौट रहे युवक का गोरखपुर ट्रेन दुर्घटना में मौत

Farendra Pandey

Reported By:

May 6, 2023  |  9:35 PM

84 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बम्बई से कमा कर घर लौट रहे युवक का गोरखपुर ट्रेन दुर्घटना में मौत

कप्तानगंज/कुशीनगर। किसी का मौत कब,कहाँ और कैसे हो जाएगी किसी को पता नहीं। लेकिन निर्धारित समय निर्धारित जगह और निर्धारित कारणों होने वाली मौत लोगों को वहाँ खींच ले आती है।इसका जीता जागता उदाहरण है सोनापकड़ निवासी रवि का मौत।
जो बम्बई से चल कर घर भी नहीं पहुँचा था। कि 35 किलोमीटर पहले ही गोरखपुर ट्रेन दुर्घटना में शुक्रवार को उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पड़ौली के टोला ठकुरही उर्फ सोनापकड़ निवासी मुराली साहनी का लगभग 30 वर्षीय बड़ा लड़का रवि घर की माली दशा सुधारने के लिए एक वर्ष पूर्व परिवार सहित बम्बई कमाने चला गया था। साथ में पत्नी प्रियंका, बड़ी पुत्री रोशनी(10),पल्लवी(4) पुत्र(4)माह ले गया था।बुधवार को आरक्षण वाले कोच में बैठकर राजी खुशी ट्रेन में सफर चल रहा था।शुक्रवार के सुबह गोरखपुर जंक्शन पर ट्रेन पहूँचने से पहले तरंग क्रासिंग पर रुक गई। वहाँ किसी कार्य बस रवि नीचे उतर गया।कुछ ही पल बाद चलती ट्रेन पकड़ने के लिए वह दौड़ा मगर अचानक दूसरे ट्रेन के चपेट में आकर गम्भीर रूप घायल हो गया।पति के मौतकी जानकारी होने पर पत्नी प्रियंका मासूम बच्चोंको सिमताये दहाड़ मारकर रोती हुई बेसूध हो जाती।सूचना पर कोतवाली पुलिस आकर शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों घटना की जानकारी देकर विधिक कारवाई में जुट गई।मुराली के रवि,रोहित और प्रद्युम्न तीन लड़के थे।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking