News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पेड़ से भिड़ा बाइक सवार युवक, मौत

सुनील नीलम

Reported By:

Oct 18, 2023  |  8:02 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पेड़ से भिड़ा बाइक सवार युवक, मौत WhatsApp

कुशीनगर । तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ निवासी एक तीस वर्षीय युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गांव के चौराहा के समीप सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। अचेत युवक को ऐंबुलेस से सेवरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक उक्त गांव के छोटकी राजापाकड़ निवासी सलहंत शर्मा पुत्र रुदल शर्मा बुधवार की सायं साढ़े पांच बजे बाइक से गांव के धर्मपुर नहर चौराहा से उत्तर जाने वाली सड़क पर जैसे ही मुड़ा उसकी बाइक अनियंत्रित होकर थोड़ी दूर स्थित एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बुरी तरह घायल होकर मौके पर ही अचेत हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस व परिजन उसे ऐंबुलेंस से लेकर अस्पताल गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking