News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिला व मंडल स्तर पर कालेज के छात्र-छात्राओं के चयन पर खुशी का माहौल 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 18, 2023  |  5:38 PM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला व मंडल स्तर पर कालेज के छात्र-छात्राओं के चयन पर खुशी का माहौल 
  • जिला व मंडल स्तरीय  प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर  किया गया हौसला अफजाई

कसया/कुशीनगर । बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में बुधवार को जिला स्तरीय कबड्डी व मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर हौंसला अफजाई किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

जिला व मंडल स्तर पर कालेज के छात्र-छात्राओं के चयन पर खुशी का माहौल है। कॉलेज के क्रीड़ा शिक्षक हरिकेश सिंह ने बताया कि गत दिनों जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज नरायनपुर कोठी में तहसील स्तरीय 19 वर्षीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें कालेज की मुस्कान, पूजा रावत, दुर्गावती भारती,सोनी पांडेय, गुंजन मौर्या, रोशनी सिंह, मुस्कान गुप्ता,निषा चौहान, नंदनी गुप्ता, गरिमा सिंह, अमृता राजभर ने तहसील स्तर पर बाजी मारी थी। जिनका चयन 27 अक्टूबर को जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज नरायनपुर पुर कोठी में ही होगा।इसके अलावा जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता उदित नारायण इंटर कालेज पडरौना में हुआ था। जिसमें कालेज के आदित्य पांडेय, सचिन गोंड, अमानतुल्लाह अंसारी, तालिब अली, मुहम्मद फैजान,वंदना गौतम, आर्या मणि त्रिपाठी, अलखनंदिनी निषाद, पूजा रावत, दुर्गावती गौतम, नंदनी का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इसमें दौड़,क्षेपण व कूद प्रतियोगाताएं हुईं थी। मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता देवरिया जिले के अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना में 25 अक्तूबर को किया जाएगा।

इस मौके पर प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, सुरेश गुप्त, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राजेश राय, अरविंद राव, विजय मणींद्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन राव, शंभू शरण श्रीवास्तव, अमरजीत मिश्र आदि मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking