कसया/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत हेतिमपुर के समीप एक अज्ञात बोलेरो वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना पर मौके पर पहुंची हाइबे ऐम्बुलेंस ने घायल युवक को सीएचसी कसया पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुआ जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया l
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम रितेश चौहान पुत्र होसिल चौहान 30वर्ष निवासी ग्राम लंगड़ी थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर हीरो स्पेलेंडर up 57BL2987 मोटर साईकिल से जा रहा था, कि हेतिमपुर -कुशीनगर के बीच एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया l स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची हाइबे ऐम्बुलेंस ने घायल युवक को सीएचसी कसया पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया l
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…