News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं युवा: जिलाअल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 11, 2021  |  7:53 PM

648 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं युवा: जिलाअल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
  • कार्यशाला में 50 अल्पसंख्यक प्रतिभागियों को दिए गए प्रमाणपत्र

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं अधीनस्थ संगठनों द्वारा चलाये जा रहे शिक्षा, कौशल व रोजगार एवं समान अधिकार को लेकर दो दिवसीय सेमिनार/संगोष्ठी का आयोजन माया बाजार गोरखपुर मे किया गया। जिसमें प्रतिभाग कर रहीं 50 महिला प्रशिक्षुओं को प्रणामपत्र वितरित किया गया।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

जनपद के मुंडेरा रत्न पट्टी निवासी आयोजक संस्था अंतरराष्ट्रीय परिवार सेवा संस्थान के सचिव सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने उक्त कार्यक्रम की जानकारी दी l संगोष्ठी मे श्री श्रेवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं में दुनिया को बदल देने की ताकत है। प्रशिक्षुओं को सबोधित करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अपने संबोधन में कौशल विकास की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, पारसी, बौद्ध) के सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, रोजगार व सम्मान के समान अवसर को लेकर गंभीर है। युवाओं को योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। प्रशिक्षक गण ने महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकास, निःशुल्क कोचिंग, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, वक्फ प्रबंधन, कौशल विकास, शैक्षिक ऋण, छात्रवृतियां आदि की जानकारी दी। प्रशिक्षु प्रशिक्षु छात्राओं ने विभिन्न प्रश्न भी पूछे। जिनके प्रश्नों का जबाब पाकर उनकी जिज्ञासा शांत हुई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking