News Addaa WhatsApp Group Join करें

लॉकेट चोरी का खुलासा: सेवरही पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 8, 2026  |  7:18 PM

82 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लॉकेट चोरी का खुलासा: सेवरही पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक लॉकेट (पीली धातु) बरामद करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- पिट्ठू बैग में छिपा था ‘मोबाइल का खजाना’! चेकिंग में...

पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 7 सितंबर 2026 को सेवरही पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 232/2026 से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राधेश्याम पाण्डेय पुत्र स्व. हेमन्त पाण्डेय तथा ध्रुव पाण्डेय पुत्र स्व. नन्द कुमार पाण्डेय, दोनों निवासी अजय नगर बभनौली, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक अदद पीली धातु का लॉकेट बरामद किया। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP57BU7570 को भी बरामद कर लिया गया। सेवरही थाने में दर्ज मु0अ0सं0 232/2026 में धारा 318(4), 303(2), 317(2) और 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

बता दे बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक राम सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, कांस्टेबल किशन सिंह तथा कांस्टेबल आदित्य प्रताप सिंह शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना में शामिल आरोपियों पर शिकंजा कसने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल वाहन की बरामदगी भी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका महत्वपूर्ण, सरकार ने बढ़ाया मानदेय : विधायक विवेकानंद पाण्डेय
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका महत्वपूर्ण, सरकार ने बढ़ाया मानदेय : विधायक विवेकानंद पाण्डेय

खड्डा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व लाभार्थियों का तहसील स्तरीय सम्मान समारोह संपन्न खड्डा, कुशीनगर।…

स्कूल में चोरी का 15 दिन में खुलासा! ‘सरकारी माल’ पर हाथ साफ करने वाले दो चोर दबोचे, पूरा सामान किया बरामद
स्कूल में चोरी का 15 दिन में खुलासा! ‘सरकारी माल’ पर हाथ साफ करने वाले दो चोर दबोचे, पूरा सामान किया बरामद

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक जूनियर हाई स्कूल में बीते 24 अगस्त को…

पिट्ठू बैग में छिपा था ‘मोबाइल का खजाना’! चेकिंग में खुली पोल, 20 लाख के 60 चोरी के मोबाइल के साथ अंतरप्रांतीय आरोपी गिरफ्तार
पिट्ठू बैग में छिपा था ‘मोबाइल का खजाना’! चेकिंग में खुली पोल, 20 लाख के 60 चोरी के मोबाइल के साथ अंतरप्रांतीय आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस की चेकिंग के दौरान एक शातिर अंतरप्रांतीय मोबाइल खरीदार और विक्रेता…

युवा खड्डा महोत्सव में थिरके कदम, नृत्य प्रतियोगिता में शिवम् थापा रहे अव्वल
युवा खड्डा महोत्सव में थिरके कदम, नृत्य प्रतियोगिता में शिवम् थापा रहे अव्वल

जन्माष्टमी के अवसर पर प्रतिभाएं हुईं सम्मानित कार्यक्रम की हुई जमकर तारीफ खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking