खड्डा/कुशीनगर। खड्डा आईपीएल चीनी मिल में रविवार को काम कर रहा एक मजदूर झुलस गया। आनन- फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर है।
बताते चलें कि रविवार की सुबह लगभग 11 बजे के करीब चीनी मिल में कार्यरत मजदूर प्रभुनाथ यादव पुत्र स्वर्गीय रामबली यादव निवासी वार्ड नंबर 8 नगर पंचायत खड्डा उम्र 55 वर्ष खड्डा चीनी मिल में अपना कार्य कर रहा था उसी दौरान गन्ने के गर्म जूस के छिटकने के कारण झुलस गया।
आनन-फानन में झुलसे मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां लाया गया जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। चिकित्सक ने बताया कि खतरे की कोई बात नहीं है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…
कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…
कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…