कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में कुशीनगर जनपद के गांव सेखुई मिश्र में ननिहाल में आये लाडले विराज तिवारी ने अपने पिता अमित तिवारी के जन्मोत्सव के अवसर पर नानी श्रीमती दुर्गावती मिश्रा के सानिध्य में पौधा लगाया।
संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया की अमित कुमार तिवारी मूलतः कुशीनगर के समीप स्थित मधवापुर के निवासी हैं और वर्तमान में मकेन फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जो कि एक कनाडियन मल्टीनेशनल कंपनी मेहसाणा गुजरात में है, वहाँ पर्यावरण विभाग में नेशनल मैनेजर एनवायरनमेंट के पोस्ट पर कार्यरत हैं। पर्यावरण संरक्षणके प्रति आप सक्रिय रहते हैं और नयी दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किये जा रहे प्रयासों में सहभागी रहते हैं। डॉ0 मिश्र ने बताया की बातचीत में पता चला कि आपका परिवार ससुराल आया है तो संस्था द्वारा पुत्र के हाथों पिता के जन्मोत्सव पर पौधरोपण कराया गया।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…