News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, 84 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर, देखें लिस्ट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 30, 2024  |  9:17 PM

199 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, 84 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर, देखें लिस्ट WhatsApp
Responsive image

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जारी हैं. इससे पहले राज्य के पुलिस महकमे में ताबड़तोड़ तबादले जारी हैं. मंगलवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर दर्जनों IPS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं. लिस्ट में 84 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं. एल आर कुमार नए पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था यूपी बने हैं. संजीव गुप्ता सचिव गृह यूपी बनाये गए. शलभ माथुर पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ क्षेत्र बनाए गए.

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

अंकिता शर्मा को अपर पुलिस उपयुक्त पुलिस कमिश्नरेट बनाकर वाराणसी भेजा गया है. संतोष कुमार मीणा अपर पुलिस आयुक्त कानपुर बनाए गए हैं. अभिजीत कुमार अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज बनाए गए हैं. श्रुति श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी बनाई गई हैं. पुनीत द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक राज्यपाल उत्तर प्रदेश बनाई गई हैं.

शिव सिंह अपर पुलिस आयुक्त कानपुर बनाई गई हैं.नीतू अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी बनाई गई हैं.आकाश पटेल अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी नियुक्त किए गए हैं.आनंद प्रकाश तिवारी पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण पुलिस मुख्यालय बनाए गए हैं. धर्मेंद्र सिंह पुलिस महानिरीक्षक आरटीसी चुनार मिर्जापुर बनाए गए हैं.एल आर कुमार पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था लखनऊ नियुक्त किए गए हैं. अब्दुल हमीद पुलिस महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाए गए हैं.

संजीव गुप्ता अपर पुलिस महानिदेशक सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन बनाए गए हैं. रमित शर्मा पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज बनाए गए हैं.आकाश कुलहरी पुलिस महानिरीक्षक संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ बनाए गए हैं. सलभ माथुर पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र बनाए गए हैं. रोहन पीकंय पुलिस उपमहानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं बनाए गए हैं. संजय सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीसी गोरखपुर बनाए गए हैं. वैभव कृष्ण पुलिस उपमहानिरीक्षक वीआईपी सुरक्षा लखनऊ होंगे.प्रभाकर चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक स्थापना मुख्यालय लखनऊ होंगे.

संजीव त्यागी पुलिस उपमहानिरीक्षक सूचना मुख्यालय लखनऊ बने हैं.पूनम पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी सेक्टर आगरा बनाई गई हैं. सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को पुलिस उपमहानिरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड में तैनाती दी गई है. राठौर किरीट कुमार हरि भाई पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी लखनऊ नियुक्त किया गया है. शैलेश कुमार यादव पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीसी सीतापुर भेजा गया है.

सफीक अहमद पुलिस उपमहानिरीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ नियुक्त किया गया है. राधेश्याम पुलिस उपमहानिरीक्षक लॉजिस्टिक्स लखनऊ होंगे. सुरेश्वर पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ में तैनात रहेंगे.रामजी सिंह यादव पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रशिक्षण मुख्यालय लखनऊ में रहेंगे.रामकिशन पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में तैनात रहेंगे.राजकमल यादव पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीसी सीतापुर बने हैं.राकेश पुष्कर पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे लखनऊ होंगे.मनोज कुमार सोनकर उपमहानिरीक्षक ats लखनऊ बने हैं.

कुलदीप नारायण पुलिस उपमहानिरीक्षक एसटीएफ मेरठ की जिम्मेदारी संभालेंगे.किरण यादव पुलिस उपमहानिरीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ का पदभार संभालेंगे.सब रशीद खान पुलिस उपमहानिरीक्षक यूपी 112 होंगे. अशोक कुमार चतुर्थ पुलिस उपमहानिरीक्षक सीबीसीआईडी लखनऊ भेजे गए हैं. प्रदीप गुप्ता पुलिस उपमहानिरीक्षक दूरसंचार लखनऊ बने हैं.अखिलेश कुमार निगम पुलिस उपमहानिरीक्षक सीबीसीआईडी लखनऊ हैं.

कुंतल किशोर पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं लखनऊ नियुक्त किए गए हैं. मनीराम सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक मानवाधिकार लखनऊ के पद पर तैनात रहेंगे.राजीव नारायण मिश्र पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी कानपुर नगर होंगे.सुशील कुमार सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात मुख्यालय लखनऊ होंगे.

हरिश्चंद्र अपर पुलिस आयुक्त कानपुर सिटी और राहुल राज पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मेरठ तैनात किए गए हैं. प्रमोद कुमार तिवारी पुलिस उपमहा निरीक्षक प्रशिक्षण मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनात किए गए हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking