News Addaa WhatsApp Group Join करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में जनपद कुशीनगर के समस्त अभ्यर्थियों के अंतिम लेखा प्रस्तुतीकरण की अंतिम तिथि दिनांक 9 अप्रैल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 25, 2022  |  6:41 PM

771 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में जनपद कुशीनगर के समस्त अभ्यर्थियों के अंतिम लेखा प्रस्तुतीकरण की अंतिम तिथि दिनांक 9 अप्रैल WhatsApp
Responsive image
  • अंतिम लेखा प्रस्तुतीकरण के पूर्व एक दिवसीय प्रशिक्षण फैसिलिटेशन कार्यक्रम का आयोजन 28 मार्च 2022 को होगा

कुशीनगर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में जनपद कुशीनगर निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त अभ्यर्थियों के अंतिम लेखा के प्रस्तुतीकरण के पहले ततसंबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण फैसिलिटेशन कार्यक्रम के आयोजन के संदर्भ में अवगत कराना है कि निर्वाचन व्यय लेखे को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि दिनांक 09 अप्रैल 2022 है । उन्होनें बताया कि उक्त तिथि के पहले दिनांक 04 अप्रैल 2022 को लेखा समाधान बैठक का आयोजन किया जाना है। लेखा समाधान बैठक के पहले दिनांक 28 मार्च 2022 को सभी अभ्यर्थियों/ निर्वाचन एजेंटों एवं लेखे प्राप्त करने के लिए लगाए गए कार्मिकों के लिए एक दिवसीय फैसिलिटेशन कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में किया जा रहा है। जिसमें प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय रजिस्टर को पूर्ण कराने की कार्यवाही की जाएगी। अतः उन्होंने समस्त प्रत्याशी और एजेंटों से अपेक्षा की है कि उक्त तिथि को संबंधित निर्वाचन व्यय रजिस्टर एवं संगत अभिलेख अवश्य लाएंगे। 28 मार्च 2022 को एकदिवसीय फैसिलिटेशन कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में प्रातः 11:00 बजे से होगा।

आपके लिए और..- छठ घाटों की सुरक्षा में मुस्तैद चौकी प्रभारी ने पेश...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक
क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक

हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking