News Addaa WhatsApp Group

लेखपाल संघ ने अपनी मांगो से संबंधित ज्ञापन एसडीएम तमकुहीराज को सौंपा,समस्या समाधान की मांग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 17, 2023  |  4:27 PM

15 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लेखपाल संघ ने अपनी मांगो से संबंधित ज्ञापन एसडीएम तमकुहीराज को सौंपा,समस्या समाधान की मांग

कुशीनगर। लेखपाल संघ तमकुहीराज ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम तमकुहीराज को सौंपकर समस्या समाधान की मांग की हैं।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

लेखपाल संघ तमकुहीराज के अध्यक्ष शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में एसडीएम तमकुहीराज विकास चन्द्र को ज्ञापन सौपकर बताया कि राजस्व विभाग के कर्मचारियो से न केवल भूलेख सम्बंधी कार्य लिए जाते हैं अपितु आम जनता से जुड़े विभिन्न विभिन्न कार्य लिए जाते हैं जो अन्य विभागों से संबंधित होते हैं। सरकार द्वारा जनकल्याण हेतु बनाई जाने वाली राजस्व विभाग के साथ साथ समाज कल्याण विभाग, पंचायत विभाग, कृषि विभाग आदि अन्य विभागों की योजनाओं का क्रियान्वयन भी लेखपालों से ही कराया जाता है किन्तु सेवा सम्बंधी, वेतन भत्ते पदोन्नति, स्थानांतरण आदि समस्याओं/मांगों पर लेखपाल संवर्ग उपेक्षा का शिकार हो रहा है। वर्तमान में वार्षिक स्थानांतरण सत्र शुरू हो चुका है। वार्षिक स्थानांतरण नीति में गम्भीर बीमारी, सेवारत पति-पत्नी, शादी विवाह, वृद्ध माता-पिता, सास ससुर आदि पारिवारिक परिस्थितियों के दृष्टिगत स्थानांतरण की सुविधा समस्त संवर्गों को उपलब्ध कराई जा रही है। बेसिक शिक्षक जो जनपद स्तरीय काडर है उसे भी प्रदेश में किसी भी जनपद में स्थानांतरण की नीति जारी करते हुए अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। वर्ष 2015-16 में राजस्व लेखपालों की भर्ती बड़े स्तर पर दूरस्थ जनपदों में हुई थी।

इसी मध्य विभिन्न महिला लेखपालों की शादी अपने गृह जनपद अथवा सीमावती जनपदों में हो गई किंतु नौकरी के कारण पति-पत्नी सैकड़ों हजारों किलोमीटर दूर रहने को विवश है। क्षेत्रीय विविधता के चलते अपने पैतृक क्षेत्र से सैकडो किलोमीटर दूर नौकरी के कारण कई महिला लेखपाल की शादी नहीं हो पाई हैं। पुरुष लेखपालों को भी नौकरी पेशा लड़की से शादी के कारण अथवा बुजुर्ग माता-पिता के कारण सैंकड़ों किमी दूर नौकरी करने के कारण पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उपरोक्त सभी समस्याओं परिस्थितियों पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा साहनुभूतिपूर्वक विचार करत हुए वर्ष 2018 में लेखपालो के अंतमंडलीय स्थानांतरण की व्यवस्था की थी। जिसका शासनादेश 23 अगस्त 2018 को निर्गत किया गया। मा. मुख्य मंत्री जी की कृपा से वर्ष 2019 में दो बार अंतमंडलीय स्थानांतरण किए गए जिसमें लगभग 650 लेखपाल लाभान्वित हुए । इसके लिए लेखपाल संघ सामूहिक रूप से मुख्य मंत्री जी का ऋणी है। किंतु वर्ष 2019 के बाद आज तक मा. राजस्व परिषद द्वारा शासनादेश 23-08-2018 के अनुसार कोई अंतमंडलीय स्थानांतरण नहीं किया गया। विवाह बीमारी आदि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण लगभग 1500 से लेखपाल, अंतमंडलीय स्थानांतरण की आशा लगाए हुए थे किन्तु शासन परिषद में नियमित निवेदन के बाद भी अंतमंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू न होने के कारण निराश हो गए हैं। उन्होंने मांग किया कि सैकड़ों किमी दूर नौकरी कर रहे अल्प वेतनभोगी लेखपालों की पारिवारिक समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अंतमंडलीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करवाया जाए।उसके साथ ही लेखपाल भर्ती में उत्तीर्ण 27500 अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शीघ्र पूरा कर 8085 लेखपाल नियुक्ति करने के निर्देश निर्गत किया जाय।

इस दौरान अशोक वर्मा, शिवकुमार, भृगुनाथ जयन्त गुप्ता, अश्विनी राय, राणा प्रताप सिंह, ओम‌प्रकाश, खालिद सिद्दीकी, शैलेन्द्र पाण्डेय, वेदप्रकाश उपाध्याय, विकास कुशवाहा आदि लेखपाल व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर में साइबर सेल की सख्ती रंग लाई, 107 मोबाइल नंबर व 341 IMEI किए गए ब्लॉक
कुशीनगर में साइबर सेल की सख्ती रंग लाई, 107 मोबाइल नंबर व 341 IMEI किए गए ब्लॉक

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में साइबर सेल, कुशीनगर द्वारा माह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking