News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर अबैध समानो के साथ शराब की तस्करी शबाब पर, जिम्मेदार साधे चुप्पी

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 12, 2021  |  9:53 PM

1,020 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर अबैध समानो के साथ शराब की तस्करी शबाब पर, जिम्मेदार साधे चुप्पी WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखण्ड पर ट्रेनों से नेपाली सामानों, मसालों सहित शराब की तस्करी के गिरोह सक्रिय हैं। खड्डा स्टेशन पर रविवार को सुबह की सवारी गाड़ी में सब्जियों के बोरे व गट्ठरों को ट्रेनों से बिहार ले जाने वालों से यात्रियों को चढ़ने-उतरने में भारी कठिनाई देखी गई। पूर्व में ट्रेनों से शराब, सुपारी के भी तस्कर भी इस रूट पर पकडे गये हैं जिनकी एक बार फिर सक्रियता चर्चा में है।

गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखण्ड पर खड्डा रेलवे स्टेशन के पुराने रेलवे कालोनी के पास ट्रेन से तस्करी कर लाई गई सुपारी की बोरी रिक्शा ठेला पर लाद कर खड़ा किया गया था। वहीं लगभग 3 से 4 दर्जन सब्जी ब्यापारी महिला व पुरूष प्रतिदिन सुबह गोरखपुर से चलकर नरकटियागंज जाने वाली सवारी गाडी से खड्डा रेलवे स्टेशन पर सब्जियों को ठेले पर लादकर स्टेशन पर रखते है व ट्रेन आने पर उसके दरवाजे पर ही जल्दी जल्दी सामान चढ़ाने लगते हैं जिससे यात्रियों को चढ़ने- उतरने व सामान को बाहर करने में काफी परेशानी देखी जा सकती है। चर्चा यह भी है कि बिहार से आने वाली ट्रेनों से तस्करों द्वारा सुपारी व अन्य नेपाली सामानों की तस्करी कर खड्डा, सिसवां, कप्तानगंज रेलवे स्टेशनों पर उतार कर ब्यापार किया जा रहा है जहां तस्कर उन्हें माध्यमों से ठिकाने लगाते हैं। इसी तरह नई दिल्ली से चलकर मुज्फरपुर जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस से सिसवा बाजार स्टेशन से देशी व बिदेशी शराब को बैंगो में भरकर बिहार ले जाकर महंगे दामों में बेचने की चर्चा आम है। इस सम्बंध में कप्तानगंज आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेन में अवैध गतिविधियों के रोकथाम के लिए सब- इंस्पेक्टर के साथ टीम लगाई गई है। ट्रेनों में गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यहाँ देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking