रामकोला/कुशीनगर। साहित्यकार सुनील चौरसिया सावन को उनके अनवरत साहित्य साधना हेतु उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ में भारत भाग्य विधाता स्मारिका सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें स्वर्णिम शिल्ड, सुनहरी कलम और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
सुनील हिन्दी ,भोजपुरी और अंग्रेजी में लिखते हैं। फ़िल्म एवं गीतों की दुनिया में भी चौरसिया का महत्वपूर्ण स्थान है। जिस गीत को लिखते हैं उसका गायन एवं अभिनय स्वयं करते हैं तथा अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से लोकहित में परोसते हैं। श्री चौरसिया की कृतियों में सहजता एवं सरलता के साथ सारगर्भित अनकही कहानी छिपी होती है। डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक हिन्दी संस्थान ने बाल वाणी इत्यादि पत्रिकाएं एवं पुस्तकें भेंट करके कवि सावन को सम्मानित किया। हिंदी संस्थान में कवि सावन ने अपनी बहुचर्चित कविता पुलिस को पढ़कर कर आकर्षक गीत प्रस्तुत किया।
श्री चौरसिया रामकोला नगर क्षेत्र के अटल नगर (अमवा बाजार) वार्ड नं0 4 के स्थायी निवासी है। इनके सम्मानित होने पर क्षेत्र के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…