खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बा स्थित एक मैरेज हॉल के प्रांगण में शनिवार को मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत विधानसभा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकतंत्र की मजबूती के लिए नये मतदाताओं का नाम अधिक से अधिक जोड़ने का अपील की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है, उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता से ही सशक्त लोकतंत्र का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की वह घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग करें। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना हमारा सामूहिक उत्तरदायित्व है। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता डा. नीलेश मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल, चंद्रप्रकाश तिवारी, विजय लक्ष्मी मिश्रा, दीपलाल भारती, हरि गोविंद रौनियार, विश्वंभर राव, दिग्विजय शर्मा, संजय सिंह, नागेंदर दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…